यूपी में ठंड से 8 मौत, 4 शहरों में बारिश:आगरा में मकान ढहा, मां और 2 बेटियां दबीं; 10 फ्लाइट और 118 ट्रेनें लेट

यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 24 घंटे में कानपुर और अलीगढ़ मंडल में 8 लोगों की मौत हो गई। आगरा, सहारनपुर, बरेली और रामपुर में गुरुवार सुबह और लखनऊ में शाम को बारिश हुई। आगरा में बारिश से एक मकान ढह गया। मलबे में महिला और उसकी 2 बेटियां दब गईं। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मामला आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 का है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं। सुबह से 41 जिलों में घना कोहरा छाया है। 150 मीटर दूर से आगरा का ताजमहल नहीं दिखाई दिया। ठंड के चलते पूरे प्रदेश में 8वीं तक के स्कूल 16 और 17 जनवरी के लिए बंद कर दिए गए हैं। कोहरे का असर फ्लाइट्स और ट्रेनों पर भी रहा। वाराणसी में 10 फ्लाइट लेट आईं। बरेली में 22, आगरा में 32, कानपुर में 59 और गोरखपुर में 5 ट्रेन लेट पहुंचीं। बुधवार को फतेहपुर सबसे ठंडा जिला रहा। तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम की तस्वीरें- प्रदेश में 3 दिनों तक मौसम का अनुमान क्यों बदला मौसम?
BHU यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- ​दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस समय दो तरह की हवाएं आ रही हैं। बंगाल की खाड़ी और हिमालयी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। समुद्री नमी मौसम में बनी हुई है। इस वजह बारिश की संभावना बनी है। ठंड और कोहरा बना भी रहेगा महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च
मौसम विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च किया है। यह प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित पड़ोसी शहरों के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान देता है। अब शहरों का हाल जानिए- सहारनपुर में बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट सहारनपुर में गुरुवार सुबह 3 बजे से हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद कोहरा छंट गया, जिससे ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 99% तक पहुंच गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 331 तक पहुंच गया, जो प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। लखनऊ में तेज हवाओं से ठिठुरन बढ़ी लखनऊ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यह ठंड का असर अगले 7 दिनों तक जारी रहेगा। गोरखपुर में कोहरा छाया, पारा 11 डिग्री गोरखपुर में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। सर्द हवाएं चल रही हैं। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सूरज की किरणें नजर नहीं आईं। इससे गलन बढ़ गई है। आगरा में हल्की बारिश, पारा 9 डिग्री आगरा में सुबह हल्की बारिश हुई है। कोहर भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर ऐसा ही मौसम रहेगा। बादल छाए रहेंगे हल्की बारिश भी हो सकती है। सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री तक पहुंच सकता है। ये फ्लाइट्स लेट आईं… ———————————— मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- दिल्ली में कोहरे-बारिश का अलर्ट:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में माइनस 8 रहा तापमान, आज बर्फबारी की संभावना
दिल्ली में बुधवार को सीजन का सबसे घना कोहरा छाया, जो तीन घंटे तक रहा। इस कारण से कम विजिबिलिटी के चलते 100 से अधिक फ्लाइ‌ट्स और 26 ट्रेनें प्रभावित हुईं। कोहरे के चलते दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा है। सुबह के समय कोहरे ने विजिबिलिटी को काफी हद तक कम कर दिया। दोपहर में कोहरा थोड़ा कम हुआ, लेकिन शाम होते-होते कोहरा फिर से शहर पर छा गया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *