मछली पसंद नहीं आई तो दोस्त को मार डाला:नुकीले सरिया से किया था हमला; लखनऊ में 4 जनवरी को मिली थी बॉडी

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मजदूर रमेश गौतम की हत्या करने वाले को शटरिंग ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड सहित एक मृतक का सिम कार्ड बरामद किया है। लेकिन मृतक का मोबाइल फोन नहीं मिला है। DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि मृतक के बेटे हिमांशु गौतम ने केस दर्ज कराया था। हिमांशू ने बताया था कि इंदिरानगर में रहने वाले ठेकेदार रामप्रवेश मौर्य के बुलाने पर करीब दो माह पहले पिता रमेश लखनऊ आए थे। बीती तीन जनवरी की रात करीब 8 बजे मां से बात हुई तब तक पिता सही सलामत थे। ठेकेदार ने दी हत्या की जानकारी फिर अगले दिन यानी कि चार जनवरी की सुबह करीब 9 बजे ठेकेदार रामप्रवेश मौर्य ने फोन करके बताया कि रात 9 बजे राजा यादव निवासी मित्तुपुर थाना पवई जिला आजमगढ़ रमेश के पास आया था और उसी ने रमेश की मारपीट कर हत्या कर दी है। शव मौके पर अंशल सेक्टर C/7/74 पर पड़ा है। लेकिन रमेश का मोबाइल गायब है। 12 जनवरी को घोषित हुआ था इनाम इस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई थी। टीम ने बीती बुधवार देर रात आरोपी अनिल यादव उर्फ राजा निवासी अंबरपट्टी अहिराना, मुलुपुर, थाना पवई जनपद आजमगढ़ को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी पर बीती 12 जनवरी को दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। रात में बनाई थी मछली, अच्छी न बनने पर हुआ था विवाद
पकड़े गए आरोपी अनिल उर्फ राजा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि तीन जनवरी की रात मछली बनाई थी। लेकिन रमेश ने कहा कि मछली अच्छी नहीं बनी है। इस पर मैंने रमेश को गाली दे दी। विवाद बढ़ा तो पास में पड़ी लोहे की पाइप व नुकीले सरिया से रमेश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या कर भागा, मजदूरी की
पुलिस ने बताया, आरोपी अपने परिवार से कम मतलब रखता था। परिवार में पत्नी, दो बेटी, तीन बहनें और दो भाई हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वारदात को अंजाम देने के बाद आसपास के जिलों में मजदूरी कर वापस लखनऊ आया था। तभी पुलिस ने उसे खुर्दही पुल के नीचे किसान पथ से गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल फोन और रुपए गायब मिले थे
पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी की रात करीब 8 बजे तक रमेश ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। अगली सुबह ठेकेदार ने फोन कर बताया कि रात करीब 9 बजे आजमगढ़ के मित्तुपुर निवासी राजा यादव, रमेश के पास आया था और उसी ने मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन भी गायब था। परिवार पर आर्थिक संकट आया
रमेश अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उनके परिवार में पत्नी संजू देवी, पांच बेटी और एक बेटा है, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी रमेश पर ही थी। ………………. यह खबर भी पढ़े लखनऊ में निर्माणाधीन मकान में मिला मजदूर का शव:चेहरे पर चोट के निशान, साथ काम करने वाले पर हत्या का आरोप लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सेक्टर सी में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह अन्य मजदूर काम करने पहुंचे तो उन्हें हुई। इसके बाद उन्होंने आनन-फानन में डायल 112 पुलिस को सूचना दी। यहां पढ़े पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *