राजस्थान में तीन यूनिवर्सिटी के पीएचडी कोर्स पर बैन:नियमों की पालना नहीं करने पर पीएचडी डिग्री कोर्स में एडमिशन पर लगाई रोक

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने गुरुवार को राजस्थान की 3 यूनिवर्सिटी में पीएचडी के कोर्स पर बैन लगा दिया। इसके साथ ही यूजीसी ने स्टूडेंट्स को पीएचडी कोर्स के लिए इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं लेने की अपील की। यूजीसी से जारी नोटिस के मुताबिक OPJS यूनिवर्सिटी (चूरू), सनराइज यूनिवर्सिटी (अलवर) और सिंघानिया यूनिवर्सिटी (झुंझुनूं) को बैन किया है। यूजीसी के पीएचडी नियमों को पूरा नहीं करने के मामले पर पहले तीनों यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी किया था। नोटिस का कोई जवाब नहीं देने पर यूजीसी की स्टेंडिंग कमेटी ने तीनों यूनिवर्सिटी में पीएचडी के कोर्स पर बैन लगा दिया। 5 साल के लिए लगाया प्रतिबंध
स्टेंडिंग कमेटी की सिफारिश पर यूजीसी ने इन तीनों विश्वविद्यालयों को अगले पांच वर्षों (शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक) पीएचडी. कार्यक्रम के तहत छात्रों का नामांकन करने से प्रतिबंधित किया है। साथ ही इन विश्वविद्यालयों प्रबंधन को भी तत्काल प्रभाव से पीएच.डी. छात्रों का नामांकन बंद करने का निर्देश दिए है। विवादों में रही है OPJS यूनिवर्सिटी और सनराइज यूनिवर्सिटी चूरू की ओपीजेएस यूनिवर्सिटी और अलवर की सनराइज यूनिवर्सिटी पहले भी विवादों में रही है। करीब 6 महीने पहले फर्जी डिग्री जारी करने वाली ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के संचालक जोगेन्द्र सिंह (55) और सनराइज यूनिवर्सिटी के संचालक जितेन्द्र यादव (38) को गिरफ्तार किया गया था। SOG को ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के खिलाफ फर्जी डिग्री जारी करने की काफी शिकायतें मिली थी। जो चूरू के राजगढ़ में है। ये भी पढ़ें… फर्जी मार्कशीट वाली ओपीजेएस यूनिवर्सिटी को कौन बचा रहा?:पेपरलीक के मास्टरमाइंड के पास भी मिली थी मार्कशीट, दो पुलिस थानों ने जांच तक नहीं की चूरू की ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के पूर्व कर्मचारी को एसओजी ने फर्जी मार्कशीट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ओपीजेएस यूनिवर्सिटी पहले भी शक के दायरे में आ चुकी है। डेढ़ साल पहले वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण के घर पर पुलिस छापे में भी इस यूनिवर्सिटी की कई मार्कशीट मिली थी। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *