जेकेके में लगेगी आईपीएस हेमंत शर्मा की फोटोग्राफी प्रदर्शनी:’क्षितिज-द होराइजन’ की होगी शुरुआत, 25 साल में खींची 70 तस्वीरों होगी डिस्प्ले

राजस्थान के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और एटीएस प्रमुख आईपीएस हेमंत शर्मा की पहली सोलो फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘क्षितिज – द होराइजन’ जवाहर कला केंद्र (जेकेके) की सुदर्शन आर्ट गैलरी में 17 जनवरी से शुरू होने जा रही है। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में हेमंत शर्मा के 25 वर्षों के फोटोग्राफी के जुनून और यात्रा अनुभवों को दर्शाया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन 17 जनवरी को पूर्व डीजीपी उमेश मिश्रा के द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा आयकर विभाग और कस्टम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आईपीएस हेमंत शर्मा ने अपने करियर के दौरान देश-विदेश की यात्रा करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर और वास्तुकला को अपने कैमरे में कैद किया। संयुक्त राष्ट्र मिशनों के तहत उन्होंने यूरोप, अमेरिका, कनाडा, अफ्रीका और भारत के वाइल्डलाइफ, लैंडस्केप और ऐतिहासिक संरचनाओं को करीब से देखा और उनकी खूबसूरती को फोटोग्राफी के जरिए अमर कर दिया। ‘क्षितिज – द होराइजन’ में कुल 70 फोटोग्राफ्स को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें विभिन्न देशों के प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य, खगोलीय घटनाओं के क्षण, और भव्य वास्तुशिल्प शामिल हैं। यह फोटोग्राफी प्रदर्शनी आईपीएस हेमंत शर्मा के जीवनभर के अनुभवों का सार प्रस्तुत करती है। यह प्रदर्शनी सुदर्शन आर्ट गैलरी, जवाहर कला केंद्र, जयपुर में किया जाएगा। प्रदर्शनी का समापन 19 जनवरी, रविवार को होगा। यह फोटोग्राफी प्रदर्शनी कला और फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे आईपीएस हेमंत शर्मा के अनूठे दृष्टिकोण और लेंस के माध्यम से दुनिया की खूबसूरती का अनुभव कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *