भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापस आए युवा… केक काटकर किया स्वागत

नरेला विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह युवा चुनाव के समय कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए थे। उनकी वापसी पर केक काट कर स्वागत किया गया। जिन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली उनमें वार्ड 78 सैयद उस्मान अली, वार्ड 75 संजीव तिवारी, वार्ड 79 आनंद विश्वकर्मा आदि शामिल हैं। युवाओं का आरोप है कि चुनाव पूर्व उनसे जो वायदे किए गए थे वह पूरे नहीं हुए। क्षेत्र की बड़ी आबादी आज भी रोजगार के लिए परेशान है। इनमें 70% युवा वर्ग शामिल है जिन्होंने चुनावी वादों पर यकीन कर भाजपा पर भरोसा जताया था। इस अवसर पर भोपाल शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *