सतना में उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही सर्द हवाओं के कारण मौसम फिर बदल गया है। सोमवार देर रात सतना समेत रीवा संभाग में हल्का कोहरा छा गया। तीन दिन की राहत के बाद ठंड बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा की गति में कमी आने से सोमवार से ही कोहरा गिरना शुरू हो गया था। यह स्थिति मंगलवार सुबह तक बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की रफ्तार कम रहने से हल्का से मध्यम और कुछ स्थानों पर घना कोहरा आने वाले कई दिनों तक जारी रह सकता है। दिन का तापमान 2.1 डिग्री गिरा दिन में हल्के बादल छाए रहने और सर्द हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। रात का पारा बढ़ा, नमी अधिक रही न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय आर्द्रता 88 प्रतिशत और शाम को 64 प्रतिशत दर्ज की गई। 64 साल पुराना रिकॉर्ड नहीं टूटा इस ठंड के बावजूद दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान का 64 साल पुराना रिकॉर्ड नहीं टूट सका। 27 दिसंबर 1961 को सतना में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौजूदा सर्दी के सीजन में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 28 दिसंबर को 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 10 दिनों का तापमान रिकॉर्ड 20 दिसंबर: न्यूनतम 7.1°, अधिकतम 23.7° 21 दिसंबर: न्यूनतम 9.7°, अधिकतम 16.9° 22 दिसंबर: न्यूनतम 8.0°, अधिकतम 20.7° 23 दिसंबर: न्यूनतम 7.6°, अधिकतम 26.0° 24 दिसंबर: न्यूनतम 10.2°, अधिकतम 25.2° 25 दिसंबर: न्यूनतम 8.6°, अधिकतम 24.0° 26 दिसंबर: न्यूनतम 7.8°, अधिकतम 23.7° 27 दिसंबर: न्यूनतम 7.4°, अधिकतम 23.7° 28 दिसंबर: न्यूनतम 7.1°, अधिकतम 23.3° 29 दिसंबर: न्यूनतम 9.7°, अधिकतम 21.2°


