पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को भाजपा ने किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दी है। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कैलाश चौधरी को राजस्थान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। चौधरी पूर्व में भी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। अब उनके लिए यह दूसरी बार जिम्मेदारी है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी साल 2013 में भाजपा ने किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बनाया था। 2017 तक रहे थे। फिर 2018 में बायतु से विधानसभा चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए। इसके बाद बाड़मेर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत गए। फिर मोदी सरकार में कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया था। बीजेपी ने 2024 में एक बार फिर कैलाश चौधरी को टिकट देकर उतारा। लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में कैलाश चौधरी हार गए और तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल जीत गए। इसके बाद कैलाश चौधरी संगठन की ओर से अलग-अलग जिम्मेदारियां मिली थी। अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को प्रदेश में अलग-अलग मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें किसान मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में बाड़मेर के पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को जिम्मेदारी है। कैलाश चौधरी दूसरी बार जिम्मेदारी मिली है।


