800 खिलाड़ियों के बीच चित्तौड़गढ़ को मिले 8 मेडल:नेशनल कराटे चैंपियनशिप में दो गोल्ड, दो सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज मेडल आए

23वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल एवं सीनियर कराटे चैंपियनशिप फेडरेशन कप का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से करीब 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बड़े मंच पर चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ियों ने कुल 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने पदक जीते प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में दमदार खेल दिखाया। गोल्ड मेडल जीतने वालों में एकांश अगनानी और देवांश अमरवाल शामिल रहे। वहीं केडेट वर्ग में विनीत और फैजान ने सिल्वर मेडल जीतकर टीम का मान बढ़ाया। जूनियर वर्ग में किरण, फरिहा, दीपक और पीयूष ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह साबित किया कि चित्तौड़गढ़ अब कराटे जैसे खेलों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। सबसे कम उम्र के एकांश ने गोल्ड मेडल जीता प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा चर्चा 11 साल के एकांश अगनानी की रही, जिन्होंने कुमिते कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीतकर सभी को प्रभावित किया। एकांश इस कंपटीशन के सबसे कम उम्र के गोल्ड मेडल विजेता रहे। उनके कोच मोहित वैष्णव ने बताया कि एकांश ने कम उम्र में ही कराटे में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। एकांश पिछले कई नेशनल गेम्स में भाग ले चुके हैं और वहां भी विजेता रह चुके हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास का ही यह परिणाम है। अन्य आयु वर्गों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया 13 वर्षीय देवांश अमरवाल ने भी गोल्ड मेडल जीतकर चित्तौड़गढ़ का नाम ऊंचा किया। इसके अलावा केडेट और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबले खेले। सभी खिलाड़ियों ने कठिन कंपटीशन के बावजूद धैर्य और तकनीक का अच्छा प्रदर्शन किया। कोच मोहित वैष्णव का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों ने जो सफलता हासिल की है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। इस उपलब्धि से जिले में खेलों के प्रति रुचि और बढ़ने की उम्मीद है। आगामी इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन से खिलाड़ियों का बढ़ा हौसला इस प्रतियोगिता के बाद एकांश अगनानी और देवांश अमरवाल का चयन आगामी जुलाई महीने में कोलकाता में होने वाली इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोच वैष्णव ने बताया कि एकांश पिछले पांच साल की उम्र से कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं और अब तक चार नेशनल चैंपियनशिप खेल चुके हैं। पहले भी उनका चयन इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ था, लेकिन ईरान में आयोजन होने के कारण भारतीय टीम ने हिस्सा नहीं लिया। अब एक बार फिर चयन होने से खिलाड़ियों और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *