सीधी में अतिक्रमण को लेकर विवाद, झोपड़ी जलाई:अतिक्रमणकारी बोला- दबंगों ने आग लगाई, दूसरे पक्ष ने कहा- कब्जाधारी ने ही जलाई

सीधी जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत झगरहा गांव में मंगलवार शाम 4 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान अतिक्रमणकारी छोटे कोल ने प्रशासन से सात दिन का समय मांगा। इस पर टीम जाने लगी, तभी अतिक्रमण कारी के घर के पीछे पैरा रखने की झोपड़ी में किसी ने आग लगा दी। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। प्रशासन और पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया। छोटे कोल का आरोप है कि यह आग उर्मिला सोनी के लोगों ने लगाई, जबकि उर्मिला सोनी के पति भारत सोनी का कहना है कि आग स्वयं छोटे कोल ने लगवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 0.44 एकड़ जमीन पर कब्जे को लेकर था विवाद दरअसल, गांव में 0.44 एकड़ जमीन पर छोटे कोल ने कब्जा कर रखा है। यह जमीन गांव की उर्मिला सोनी ने अपनी बताते हुए करीब सात साल पहले सिविल कोर्ट में केस लगाया। कोर्ट ने उर्मिला के पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर प्रशासन और पुलिस की टीम कब्जा हटाने पहुंची थी। छोटे कोल का आरोप है कि 7 दिन का समय मांगने के बाद टीम वापस जा रही थी, तभी उर्मिला सोनी के पति भारत सोनी दो दर्जन लोगों को लेकर आ गए। उन्होंने सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। उसके बाद घर के पीछे आग लगा दी। पुलिस बोली- मामले की जांच कर रहे वहीं भारत सोनी ने बताया- मैंने 6 साल पहले सिविल कोर्ट में आवेदन दिया था। दो हफ्ते पहले सिविल कोर्ट से आदेश जारी हुआ और अतिक्रमण हटाने के लिए थाना और राजस्व विभाग की टीम को सूचना दी गई। इसके बाद नायब तहसीलदार और सेमरिया चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने के लिए बातचीत कर रहे थे, पर छोटे कोल ने अतिक्रमण नहीं हटाया और खुद ही उसने आग लगा दी। मामले में सेमरिया चौकी प्रभारी विकास सिंह गहरवार ने कहा- हमारे सामने ऐसी कोई घटना नहीं हुई। फिलहाल हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, जो भी सच्चाई होगी, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *