31 फर्स्ट व न्यू ईयर को लेकर रतलाम पुलिस अलर्ट हो गई है। 1 जनवरी तक पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चलाएगी। खासकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों व गुंडे बदमाशों पर नजर रहेगी। हर चौराहे पर पुलिस मौजूद रहेगी। इस अभियान की शुरू सोमवार देर रात पुलिस ने कर दी है। पुलिस जेल वाहन लेकर सड़कों पर उतरी। बाइक सवारों को रोककर घूमने का कारण पूछा गया। कुछ ने होटल में चाय पीने की बात कही, जबकि कुछ अन्य बहाने बना रहे थे। पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर से भी शराब की जांच की। एएसपी विवेक कुमार, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, महिला डीएसपी अजय सारवान समेत थाना प्रभारी बल के साथ शहर में निकले। अलग-अलग चौराहे पर पाइंट फिक्स कर बाइक सवारों को रोका। कई बाइक सवार तो पुलिस को देख बाइक तक पलटा ली। बेवजह घूम रहे युवाओं को पुलिस ने कान पकड़वाकर समझाया। पहले दिन ही 10 बाइक सवार पकड़े गए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 लोगों को पहले दिन पकड़ा गया। सभी की बाइक जब्त कर ली गई है। जब्त बाइक कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद ही वापस मिलेगी। इसके अलावा पुलिस गुंडा और बदमाशों पर लगातार नजर बनाए रखेगी। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने कहा कि नए साल में कोई भी शराब पीकर हुड़दंगी न करें। इसके लिए विशेष अभियान चलाया गया है। शहर के अलग-अलग चौराहों पर जांच की जाएगी। संदिग्ध दिखने पर बाइक सवारों को रोककर जांच की जाएगी।


