दिनदहाड़े ज्वैलर्स शॉप में लूट:बाइक से आए दो बदमाश, 60 ग्राम सोना लूटकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

राजस्थान के झालावाड़ शहर के आजाद मार्केट में स्थित गुरु कृपा ज्वैलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई। दोपहर करीब 2 बजे दो अज्ञात बदमाश बाइक से दुकान पर पहुंचे, जिनमें से एक बदमाश दुकान के अंदर गया जबकि दूसरा बाइक पर बाहर निगरानी करता रहा। लूट की इस वारदात में बदमाशों ने लगभग 50 से 60 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बड़े बाजार की तरफ बाइक से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान संचालक ने तुरंत कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *