लुधियाना में दो भाइयों को बेरहमी से पीटा:कुकरम के लिए किया मजबूर इनकार पर किया हमला पुलिस पर धमकाने के आरोप

लुधियाना के हैबोवाल थाना इलाके से मामला सामने आया है जहां एक प्रवासी युवक ने अपने साथ कुकरम करने से इनकार करने पर दो सगे भाइयों को अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावरों की गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है। पीड़ितों का आरोप: घर बुलाकर कुकरम करने का बनाया दबाव पीड़ित भाइयों ने बताया कि वे बलोकी इलाके में काम करते हैं और वहां एक प्रवासी युवक से उनकी अक्सर मुलाकात होती रहती थी। कई बार वह युवक उन्हें अपने घर आने के लिए कहता था। पीड़ितों के अनुसार जब वह शनीवार रात उसके घर गए तो उसने दोनों भाइयों पर अप्राकृतिक कृत्य करने का दबाव डाला। इनकार करने पर उसने धमकी दी कि वह शोर मचा देगा कि वे चोरी करने आए हैं। 5 से 7 युवकों का हमला पुलिस के सामने भी पिटाई पीड़ितों के मुताबिक जब उन्होंने युवक की बात मानने से इनकार किया तो उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और दोनों भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
आरोप है कि पुलिस के सामने भी उन्हें बेरहमी से पीटा गया। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं पीड़ित भाइयों ने यह भी आरोप लगाया कि बयान लेने पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने उन्हें धमकी दी तुम्हें हाथकड़ी लगाकर ले जाऊंगा। पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके साथ बहुत अन्याय हुआ है और वे इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस का पक्ष जब इस संबंध में Asi ओम प्रकाश से बात की गई तो उसने किसी भी प्रकार की धमकी देने से साफ इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *