PCC मेंबर-जिलाध्यक्ष पोस्टर को लेकर कार्यकर्ता आपस में भिड़ें:एक-दूसरे के समर्थकों ने फाड़े बैनर, लक्ष्मणसिंह गोदारा ने पहुंचकर करवाया मामला शांत

बाड़मेर में पीसीसी मेंबर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पोस्टर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक-दूसरे पर अपने-अपने नेताओं के पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं से बातचीत कर पूरे मामले को शांत करवाया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामला बाड़मेर शहर सिणधरी सर्किल पर देर रात का है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच में पोस्टर लगाने को लेकर बहसबाजी हुई है। रात का मामले का शांत करवा दिया गया है। दरअसल, बाड़मेर शहर के सिणधरी सर्किल ओवरब्रिज के पिलर पर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा और कोचिंग के पोस्टर लगे हुए थे। पीसीसी सदस्य ठाकराराम माली का जन्मदिन पर उनके समर्थक शहर में पोस्टर लगा रहे थे। सोमवार रात को सिणधरी सर्किल पर पोस्टर लगाते वक्त कोचिंग का पोस्टर न फाड़कर उस पर पोस्टर चिपका दिए। लेकिन जिलाध्यक्ष के पोस्टर का कुछ हिस्सा फाड़कर उस पर पोस्टर लगा दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष के समर्थक वहां पर पहुंचे। उन्होंने विरोध किया कि आप पोस्टर आधा-अधूरा क्यूं फाड़ रहे हो। इसके ऊपर ही पोस्टर लगा दो। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी हो गई। पीसीसी सदस्य ठाकराराम माली के जन्मदिन का भी पोस्टर फाड़ दिया। इस दौरान एक-दूसरे को भला बुरा कहने लगे। इसकी सूचना जब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा को लगी तो वो धोरीमन्ना से बाड़मेर की तरफ आ रहे थे। कुछ देर बाद वहां पर पहुंचे। तो उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वार्ता कर मामले को शांत करवाया। इधर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से रवाना करवाया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा ने बताया- पोस्टर को लेकर कार्यकर्ताओं में मामूली कहासुनी हुई थी। मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवा दिया था। आपसे में कोई मनमुटाव होगा तो उसको दूर कर दिया जाएगा। इस संबंध में पीसीसी सदस्य ठाकराराम माली ने बताया मुझे इस बार में सोशल मीडिया से जानकारी मिली है। मेरे शुभचिंतकों की ओर से जन्मदिन पर पोस्टर लगाए थे। जिस किसी ने फाड़े है जैसी उनकी सोचा थी वैसा काम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *