फंदे पर लटकने वाला था, पुलिस ने बचा लिया:शहडोल में ससुराल वालों से विवाद के बाद करने वाला था सुसाइड

एक युवक ने ससुराल में फांसी लगाने की कोशिश की, इससे पहले ऐन मौके पर पुलिस पहुंच गई। उसे फंदे से उतार लिया। बताया गया कि ससुराल वालों से विवाद के बाद उसने सुसाइड की कोशिश की। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। घटना बुधवार को सीधी थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव की है। दरअसल, पोड़ी गांव में कृष्ण कुमार प्रजापति का ससुराल है। वह रात में ससुराल आया था। सुबह किसी बात को लेकर ससुराल वालों से विवाद हो गया। इससे नाराज कृष्ण कुमार ने घर के पीछे लगे पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड की कोशिश की। वह रस्सी के फंदा बना झूल गया था। इस बीच, ससुर ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में डायल 100 पुलिस आ गई। ऐन मौके पर आरक्षक जगभान सिंह और पायलट सद्दाम हुसैन ने कृष्णकुमार को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की हालत स्थिर है। फिलहाल सामने नहीं आया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *