दोरनापाल| राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी कोंटा ब्लॉक के राधाकृष्णा महिला स्व-सहायता समूह की अर्पणा बोस की मौत बीते 17 अक्टूबर को हो गई। अर्पणा के खाते से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का प्रीमियम लगातार जमा होता था। अर्पणा के बेटे टिंकू बोस को 2 लाख रूपए की बीमा राशि का चेक दिया गया।


