कोटा में 8 बजे तक छाया रहा कोहरा:80 से 100 मीटर तक रही विजिबिलिटी, सर्द हवा से नए साल में बढ़ेगी सर्दी

कोटा में मंगलवार को सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। शहर के बोरखेड़ा, मानपुरा व रेलवे स्टेशन इलाका कोहरे से अटा रहा। सुबह 8 बजे तक कोहरे के कारण विजिबिलिटी 80 से 100 मीटर के आसपास रही। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। हालांकि 9 बजे बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिली। मौसम विभाग ने जनवरी से ही प्रदेश में कोहरा पड़ने व वह घोड़े के साथ सर्द हवा चलने की संभावना जताई है। कोटा में पिछले चार दिनों से न्यूनतम पारा सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने ठिठुरन को ओर बढ़ा दिया। जिसके चलते सुबह और शाम के वक्त लोग घरों में दो दुबकने को मजबूर हैं। हालांकि सूरज की किरणें बीच-बीच में झांकती रही। फिर भी ठंडक और गलन का असर हर कहीं महसूस हो रहा है। देर रात से ही ओस गिरनी शुरू हो जाती है। सुबह 8 बजे तक कोहरा छाया रहता है। देखिए बीते 5 दिन का टेंपरेचर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *