बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन

रिगनी-खरौद| ग्राम पंचायत बेल्हा में रविवार को गुरुघासीदास जयंती समारोह श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंगल भजन, पंथी नृत्य और कविगण प्रवचन का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता हेमप्रसाद भारद्वाज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक इंदु बंजारे और विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र कौशिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर नरेन्द्र कौशिक ने कहा कि बाबा गुरुघासीदास का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा और मानवता पर आधारित रहा है। उनके विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाते हैं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नरेन्द्र कश्यप, श्रवण साहू और संतोष खुंटे मौजूद रहे। वहीं पंचायत के पंच भूखीन बाई, हरिराम मनहर, हरिप्रसाद खुंटे, सावित्री बाई काटले, सोनाबाई कश्यप, बंशी बाई, फिरतराम, पुनीबाई और गंगोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *