पंचभैया की स्टार इलेवन ने जीती टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

दाढ़ी| ग्राम पचभैया में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। जिसमें कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला स्टार इलेवन पचभैया और खंडसरा टाइगर के बीच खेला गया। स्टार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले खंडसरा टाइगर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। खंडसरा की टीम निर्धारित 10 ओवर में 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में स्टार इलेवन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते बल्लेबाजी की और 10 ओवर के भीतर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ स्टार इलेवन ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रथम पुरस्कार स्टार इलेवन टीम को 20,001 रुपए, द्वितीय खंडसरा टाइगर को 10,001 व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली खम्ही टीम को 6,001 रुपए की राशि प्रदान की गई। टिकेंद्र चंद्राकर को मैन ऑफ द सीरीज और फाइनल में शानदार खेल के लिए किरण साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *