कवर्धा| वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर जारी हो गया है। वर्ष 2026 को राज्य सरकार महतारी गौरव वर्ष के रूप में मना रही है। इसी थीम पर आधारित यह कैलेंडर सशक्त व समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को अभिव्यक्त करता है। कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख शक्तिपीठ को स्थान दिया गया है।


