सांकरा में घासीदास जयंती और पंथी सम्मेलन आज

बालोद| ग्राम सांकरा (ज) में गुरु बाबा घासीदास जयंती व पंथी सम्मेलन 30 दिसंबर को रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति प्राधिकरण उपाध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेवाड़ा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक संगीता सिन्हा करेंगी। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. आरएस बारले, जिला अध्यक्ष भाजपा चेमन देशमुख, राकेश यादव, टोमन साहू , जिला अध्यक्ष संजय बारले, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, पवन जोशी होंगे। दोपहर 2:30 बजे पांचों पंथी नृत्य व शाम 5 बजे जैतखाम पर पालो चढ़ाया जाएगा। यह जानकारी पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बघेल ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *