बालोद| शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में वीर बाल दिवस मनाया।गुरु गोबिंद सिंह के बड़े पुत्र साहिबजादा अजीत सिंह और साहिबजादा जुझार सिंह ने मुगलों के विरुद्ध युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की। वहीं उनके छोटे पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह ने धर्म परिवर्तन से इनकार करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी शहादत को स्मरण करने वीर बाल दिवस मनाते हैं। भाषण प्रतियोगिता में कुलेश, खोमेंद्र, खुमान, दिनेश, सुधा साहू एवं आरती ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राधिका, विभा, प्रेरणा, लक्षणी एवं रीना ने सहभागिता की। चित्रकला प्रतियोगिता में देवेंद्र, पायल निषाद एवं प्रेरणा साहू शामिल रहे।


