डोरंडा में मॉर्डन रोड साइट मार्केट विकसित होगा। डोरंडा सब्जी बाजार क्षेत्र को निजी भागीदारी से विकसित किया जाएगा, ताकि सब्जी विक्रेता और वेंडर उचित स्थान में ही दुकान लगा सकें। मार्केट विकसित करने के लिए निगम प्रशासक संदीप कुमार सिंह ने योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने गुरुवार को मार्केट स्थल का निरीक्षण किया।


