महिलाओं पर लगाए आरोपों से भड़का आक्रोश

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव प्रीमियम वाइन शॉप का विरोध करने के बाद महिलाओं पर लगाए आरोपों से आक्रोश उपजा। मोहारा बाइपास क्षेत्र की महिलाओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिलाएं आपत्ति जनक आरोपों के खिलाफ थाना बसंतपुर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि प्रीमियम वाइन शॉप के विरोध में किया गया आंदोलन पूरी तरह स्वस्फूर्त और क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर था न कि किसी प्रकार के प्रलोभन या पैसे के लिए। महिलाओं ने बताया महेश्वर सोनकर ने एक न्यूज पोर्टल में महिलाओं पर पैसे लेकर आंदोलन में शामिल होने का आरोप लगाया है। बयान पूरी तरह भ्रामक और निंदनीय है। जिसमें यह कहा गया कि विरोध करने वाली महिलाएं एक परिवार की हैं तथा अन्य महिलाओं को पैसे देकर बुलाया गया था। बयान से क्षेत्र की महिलाओं की सामाजिक छवि को गहरी ठेस पहुंची। शालिनी साहू ने बताया मोहारा बायपास क्षेत्र में पहले से 4 शराब दुकानें है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का बाहर निकलना मुश्किल है। चखना दुकानों और आसपास बैठकर शराब पीने वाले गाली-गलौज, छेड़छाड़ करते हैं। इस दौरान लता हरिहरानो, ज्योति हरिहरानो, भारती शर्मा, शालिनी साहू, मानसी साहू, उसिमा साहू, सुनंदा हरिहारनो मौजूद थीं। नशे के कारण चोरी और अपराध की घटना बढ़ रही कुछ दिन पहले ब्लू डायमंड कॉलोनी में गार्ड होने के बाद भी चोरी हुई। खड़ी गाड़ियों से बैटरी चोरी तथा गोदाम से लाइट चोरी की गई। इससे स्पष्ट है शराब दुकानों के कारण अपराधों में वृद्धि हो रही है। महिलाओं ने कहा ऐसे हालात में नई प्रीमियम वाइन शॉप खोलना बड़ी घटनाओं को न्योता देना है। जो लोग पैसों के लालच में दुकान का समर्थन कर रहे उनका आचरण निंदनीय है और वे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *