गुंडरदेही में तीन दिवसीय मानस महोत्सव 2 से

जोंधरा| ग्राम गुंडरदेही में नवज्योति मानस प्रचार समिति ने 2 से 4 जनवरी तक तीन दिवसीय मानस महोत्सव रखा गया है। इसमें अंचल की ख्याति लब्ध मानस मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी। शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसी मानस प्रतिष्ठान छुरिया के अध्यक्ष सुभाष यादव के होंगे। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विपिन यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि छुरिया जनपद सदस्य अंजली जावड़े, सरपंच उमा राजेश सिंह ठाकुर, देवारुराम मालेकर, रमेश पिस्दा, चित्तूराम खरे, पन्नालाल देवांगन, सेवुक राम, पोतराम खरे, आरक्षक डोंगरगांव हेमंत सूर्यवंशी, मुस्लिम समाज अध्यक्ष बीसावत खान, पुरुषोत्तम मालेकर, मनक भंडारी, प्रधान पाठक व समस्त स्टाफ प्राथमिक व माध्यमिक शाला गुंडरदेही होंगे। मानस महोत्सव का समापन 4 जनवरी को होगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य हृदय राम चंद्र वंशी होंगे। अध्यक्षता सरपंच उमा राजेश सिंह ठाकुर करेंगी। विशिष्ट अतिथि उपसरपंच राजूसिंह, सेवा सहकारी समिति गिदर्री प्रबंधक द्वारका पटेल, पन्नालाल देवांगन, ग्वाल मालेकर, श्रवण मंडावी होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *