हरमू विद्यानगर के श्रीश्री 1008 शिव हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुक्रवार से शुरू होगा। पहले दिन सुबह 8 बजे से जल यात्रा निकाली जाएगी। इसमें क्षेत्र की 700 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। श्री शिव हनुमान मंदिर समिति के प्रवक्ता ने बताया कि उसके बाद मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, हवन और संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। शनिवार को दूसरे दिन सुबह 8 वेदी पूजन से अनुष्ठान शुरू होंगे। अंतिम दिन 19 जनवरी को सुबह 8 बजे से वेदी पूजन के बाद प्राण प्रतिष्ठा, हवन व रात्रि जागरण होगा।


