12 साल की बालिका खेलते-खेलते गिरी, तुरंत मौत:आधा घंटे बाद अस्पताल लेकर पहुंच गए थे, किसी तरह की कोई चोट नहीं

अलवर शहर के शिवाजी पार्क में 12 साल की छात्रा खेलते-खेलते गिर गई और तुरंत मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात करीब 8 बजे के आसपास की है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत होना लग रहा है। लेकिन डॉक्टर का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। 12 साल की बालिका भूमिका के पिता मनोज कुमार ने बताया कि बेटी सोमवार शाम को घर के बाहर दूसरी बहन के साथ खेल रही थी। तभी अचानक उसकी बेटी दौड़कर आई कि भूमिका गिर गई और उठ नहीं रही। उसे जाकर देखा तो वह बेहोश मिली। घटना के तुरंत बाद अलवर जिला अस्पताल लेकर आए। करीब 20 से 30 मिनट में अस्पताल पहुंच गए थे। यहां आने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में डॉक्टर तक आने में 30 मिनट का समय भी नहीं लगा। उससे पहले ही बालिका ने दम तोड़ दिया। शिवाजी पार्क थाना पुलिस के एएसआई समसूद्दीन ने बताया कि बालिका के पिता ने रिपोर्ट दी कि शिवाजी पार्क में उसकी बेटी शाम करीब 8 बजे के आसपास घर 1 क 29 शिवाजी पार्क के बाहर खेल रही थी। खेलते समय पैर फिसलकर गिर गई। माथे पर चोट लगने से मौत हो सकती है। लेकिन बालिका के सिर पर कोई चोट का निशान नहीं है। तीन बहनें हैं, पिता कपड़े की दुकान पर काम करते हैं बालिका के पिता मनेाज के तीन बेटियां हैं। तीनों पढ़ती हैं। मनोज कुमार चूड़ी मार्केट में मजदूरी का काम करते हैं। पिता का कहना है कि कोई पहले से बीमारी नहीं थी। अचानक गिरने से एक बार लगा मिर्गी आ गई होगी। लेकिन कुछ ही मिनट के बाद डॉक्टर ने मृत बता दिया। समझ नहीं आया कि हुआ क्या।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *