आगर मालवा | पार्टी हाई कमान के नेतृत्व में आगामी 27 जनवरी को डॉ. भीमराव आंबेडकर की पवित्र भूमि महू जिला इंदौर में एक आम सभा का आयोजन किया जाना है, जिसके तहत गुरूवार को जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार के नेतृत्व में कंपनी गार्डन गांधी प्रतिमा के पास आवश्यक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। 27 जनवरी के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया और अधिक संख्या में कार्यक्रम में कांग्रेसजन शामिल हो, इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, बहादुर सिंह सरपंच, आगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित अजमेरा, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रईस शेख सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


