आगर मालवा | कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने रबी विपणन वर्ष-2025-26 की नीति अनुसार किसान पंजीयन एवं समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए प्राप्त समस्याओं के निराकरण एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया है। जारी आदेशानुसार जिला उपार्जन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर स्वयं होंगे। समिति में जिला लीड बैंक मैनेजर, उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पो. अधीक्षक, भू-अभिलेख, सचिव कृषि उपज मंडी आगर, निरीक्षक नापतौल, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस, जिला प्रबंधन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सदस्य तथा जिला आपूर्ति अधिकारी सचिव होंगे।


