महाकुंभ में गुरुवार देर रात बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने प्रस्तुति दी। गंगा पंडाल में हुए ‘संस्कृति का संगम’ कार्यक्रम में शंकर महादेवन ने ‘चलो कुंभ चलें.. गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले महाकुंभ में आए 10 देशों के 21 डेलिगेट्स ने संगम में डुबकी लगाई। फिर सभी अखाड़ों में गए। महाकुंभ का धार्मिक महत्व समझा, भारतीय संस्कृति के अद्भुत पहलुओं का अनुभव किया। वहीं, महाकुंभ में इस्कॉन की शोभायात्रा में विदेशी श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया। हरे राम-हरे कृष्ण… भजन पर विदेशी डांस करते दिखे। संगम में आज चौथे दिन अभी तक 30 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक देश-विदेश से आए करीब 6.35 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। उधर, महाकुंभ में IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) की टेंट सिटी 30 जनवरी तक फुल हो गई है। अगर आप अब बुकिंग कराते हैं, तो फरवरी के पहले सप्ताह का इंतजार करना होगा। 24 जनवरी को महाकुंभ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री संगम स्नान के लिए पहुंचेंगे। वह 3 दिन तक कथा करेंगे। उनका दरबार लेटे हुए हनुमान मंदिर के सामने लगेगा। महाकुंभ की 2 तस्वीरें देखिए महाकुंभ के पल-पल की अपडेट्स और वीडियो के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


