युवती को गोली मारकर युवक ने जान दी:आगरा में खेत में मिली दोनों की लाश; लड़की के पिता संग खेती करता था

आगरा में गुरुवार को युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इसमें दोनों की मौत हो गई। युवक 5 बच्चों का पिता था। उसने गांव के बाहर एक खेत में युवती पर हमला किया। आवाज सुनकर गांव वाले आए, तो युवक-युवती खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। दोनों के सिर के चिथड़े उड़ गए थे। उनके पास ही तमंचा पड़ा था। 2 तस्वीरें देखिए… खेरागढ़ के कमाल गांव निवासी (40) विनय, बंडपुरा निवासी अमर सिंह के साथ खेती का काम करता था। शाम के वक्त विनय ने अमर सिंह की बेटी प्रीति को किसी बहाने से गांव के बाहर बुलाया। यहां उसके सिर पर तमंचा सटाकर गोली मारी। फिर अपनी कनपटी पर भी फायर कर जान दे दी। शाम को तमंचा लेकर खेत की तरफ गया
ग्रामीणों ने बताया, विनय की अक्सर सबसे लड़ाई होती थी। वो गुस्सैल आदमी था। अमर सिंह की बेटी प्रीति से जबरन बातचीत करने की कोशिश करता था। लेकिन, वो उससे दूर रहती थी। ये बात उसको पसंद नहीं आती थी। शाम को 3.30 बजे के आसपास वो हाथ में तमंचा लेकर गांव की ओर जाता दिखा। प्रीति भी खेत में काम कर रही थी। थोड़ी देर बाद फायरिंग की आवाज आई। हम लोग खेत की ओर भागे, तो दूसरे फायर की आवाज आई। वहां जाकर देखा तो प्रीति का पूरा सिर फट चुका थ। वो जमीन पर गिरी हुई थी, खेत में उसके आसपास खून ही खून दिखाई दे रहा था। प्रीति से 100 मीटर दूर विनय की लाश पड़ी थी
प्रीति से 100 मीटर की दूरी पर विनय का शव पड़ा हुआ था। उसके हाथ से कुछ दूरी पर बंदूक पड़ी थी। वहीं पर सफेद रूमाल और चप्पल पड़ी थी। परिजनों और पुलिस वालों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों की लाशों को कब्जे में लिया। पिता बोले- बेटी पर बुरी नजर थी
युवती के पिता अमर सिंह ने बताया कि विनय परमार सही आदमी नहीं था। अक्सर खेती के वक्त बात-बात पर लड़ाई करता था। गांव में भी उसकी किसी से नहीं बनती थी। सभी से झगड़ जाता था। उसके पास तमंचा था। जिसे दिखाकर लोगों पर रौब जमाता था। मेरी बेटी पर उसकी नजर ठीक नहीं थी। वो उससे बात करने का दबाव बनाता था। बेटी बात करने से मना करती थी। इस वजह से उसने गोली मारकर हत्या कर दी। गांव में फोर्स तैनात
एसीपी इरफान अहमद ने बताया- घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गांव वाले कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। स्थानीय स्तर पर पड़ताल की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है, जिससे माहौल खराब ना हो। —————————- ये भी पढ़ें: लखनऊ में मां, 6 साल की बेटी की हत्या:घर के पिछले दरवाजे से घुसकर गला रेता; परिजनों ने DCP के पकड़े पैर लखनऊ में एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गुरुवार दोपहर घर में खून से लथपथ मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों मर्डर बुधवार रात में किए गए हैं…(पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *