एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर:मौके पर हुई मौत, पुलिस ने एंबुलेंस को किया जब्त

राजगढ़ में शनिवार को एक एम्बुलेंस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना चौण्डापूरा गांव के पास हई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस को जब्त कर लिया। दरअसल, जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस मरीज को लेकर राजगढ़ से खुजनेर की ओर जा रही थी। इसी दौरान खुजनेर से करेरी की ओर आ रहे बाइक सवार बलराम सिंह को ग्राम चौंदापुरा के पास एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। मौके पर हुई मौत हादसे में बलराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार को बचने का कोई मौका नहीं मिला और उसकी जान चली गई। घटना के बाद घटनास्थल पर हंगामा हो गया, जिसकी सूचना मिलते ही खुजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खुजनेर अस्पताल भेजा और दुर्घटनाग्रस्त एम्बुलेंस को जब्त कर लिया। इस मामले में SI आदित्य सोनी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन मीटिंग के कारण बात नहीं कर पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *