राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचे रणथम्भौर:चार दिन तक रणथम्भौर में रूकने का कार्यक्रम; रणथम्भौर में करेंगे टाइगर सफारी

नए साल के स्वागत के लिए रणथंभौर में नामी गिरामी हस्तियों के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मंगलवार को रणथंभौर पहुंचे। चार दिन तक रणथंभौर में रूकने का कार्यक्रम जानकारी के अनुसार करीब दोपहर 12.45 बजे दोनों भाई बहन का काफिला रणथंभौर पहुंचा। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और होटल परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा चार दिन तक रणथंभौर में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे रेहान वाड्रा की मंगेतर अवीवा बेग के परिवार के साथ रणथंभौर स्थित पांच सितारा होटल ‘शेर बाग’ में ठहरेंगे। प्रवास के दौरान दोनों नेता अपने परिजनों निजी समय बिताने के साथ-साथ रणथंभौर टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर की पारी में प्रियंका गांधी वाड्रा रणथंभौर टाइगर रिजर्व में भ्रमण पर जाने की संभावना है। वन विभाग की ओर से शाम की पारी में प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम से जिप्सी बुक कराई गई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आगमन से रणथंभौर क्षेत्र में राजनीतिक व पर्यटक गतिविधियों को लेकर हलचल बढ़ गई है। इस साल राहुल का दूसरा और प्रियंका का तीसरा दौरा रणथंभौर टाइगर रिजर्व गांधी परिवार का पसंदीदा स्पॉट है। अक्सर गांधी परिवार के सदस्य रणथंभौर आते रहते हैं। इस साल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का यह दूसरा रणथंभौर दौरा है। जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा का यह इस साल तीसरा रणथंभौर दौरा है। रणथंभौर में रेहान और अवीवा बेग के रिंग सेरेमनी की संभावना कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान और अवीवा बेग की रिंग सेरेमनी की संभावना जताई जा रही है। रेहान और अवीवा बेग बचपन के दोस्त हैं। जिन्होंने हाल ही में अवीवा बेग को प्रपोज किया था। हालांकि अभी तक सोनिया गांधी रणथंभौर नहीं पहुंची है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *