आजमगढ़ जिले में गुरूवार को भले ही दोपहर को धूप निकली पर शुक्रवार को एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद दिख रही है जिस कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। इसके साथ सर्द हवाएं बहेंगी। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन-चार दिनों तक जिले में मौसम बदला रहेगा। और बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आम जनता को सावधान रहने की भी नसीहत दी जाती है। जिले में रविवार बारिश के कारण सड़कों पर अंधेरा छा गया। जिसके कारण सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को लाइट जला कर सड़कों पर चलना पड़ा। गुरूवार को न्यूनतम तापमान 9°C तक पहुंच गया है। हालांकि सुबह कोहरा छाया रहा। आने वाले तीन दिनों में तापमान 5°C तक गिरने की संभावना है। इसके साथ ही, तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने के कारण ठंड का असर और बढ़ेगा। कोहरे के कारण कम हुई विजिबिलिटी
जिले में सर्दी और कोहरे का असर विजिबिलिटी पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही जिले में घना कोहरा पड़ रहा है। यही कारण है कि लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी और कोहरे के कारण वाहन चालकों को अपनी गाड़ी की लाइट जलाकर यात्रा करनी पड़ी। विसिबिलिटी में कमी के कारण यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सुबह और रात को कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर खास सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की नसीहत दी जा रही है। जिससे कि कोई भी व्यक्ति किसी हादसे का शिकार ना हो।


