धनबाद थाना की पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर गोधर काली बस्ती के युवक से फर्जी पुलिस बन छिनतई करने वाले को गुरुवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी का नाम सोनू कुमार है, जो भूदा रानी रोड महावीर नगर का निवासी है। 9 जनवरी की सुबह आरोपी ने कोर्ट रोड में अपने को पुलिस बता गोधर के युवक से बाइक, मोबाइल और पैसे छीन लिए थे।


