भास्कर न्यूज|गुमला अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 40वें स्थापना दिवस के तत्वाधान में मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रेरणा शाखा ने रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 10 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को रक्तदान करनी चाहिए। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन राकेश सिंह, अंजू किंडो, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष समित साबू, सचिव संजीव मालानी, पंकज साबू, अमित मंत्री उर्फ गोलू, प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष अंचल अग्रवाल, सचिव ज्योति फोगला, रचना अग्रवाल आदि मौजूद थे।


