अखिल विश्व गायत्री परिवार का उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम:12 जिलों के यज्ञ टीमों को मिला मार्गदर्शन

अखिल विश्व गायत्री परिवार का उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण करना है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज भोपाल और उज्जैन उपजोन के 12 जिलों की यज्ञ टीमों का उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व शान्ति कुंज प्रतिनिधि राजेश पटेल, मध्य जोन प्रभारी ने किया। साथ ही सह समन्वयक आर सी गायकवाड, प्रभाकांत तिवारी, आर के गुप्ता और रघुनाथ प्रसाद हजारी की मार्गदर्शक टीम ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर 12 जिलों के भाई-बहनों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कार्यक्रम के माध्यम से यज्ञ क्रियाओं में उन्नति की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *