कलेक्टर ने किया योजनाओं की मार्गदर्शिका का विमोचन:91 प्रतिशत पेंशनधारियों की ई-केवाईसी पूरी, जनवरी में दिव्यांगजनों बांटे जाएंगे उपकरण

जनकल्याण अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिला प्रशासन की ओर से तैयार की गई योजनाओं की मार्गदर्शिका का विमोचन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अर्पित गुप्ता भी मौजूद रहे। मार्गदर्शिका में सभी सरकारी योजनाओं और उनके लाभों का विस्तृत विवरण दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। गौरतलब है कि जिले में जनकल्याण पर्व के अंतर्गत पेंशन योजनाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बीते पांच माह में विशेष शिविरों का आयोजन कर 5580 हितग्राहियों को सामाजिक सहायता पेंशन स्वीकृत की है। 91 प्रतिशत पेंशनधारियों की ई-केवायसी पूरी पेंशन योजनाओं के तहत जिले में 91 प्रतिशत से अधिक पेंशनधारियों की ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रशासन ने शेष लाभार्थियों की ई-केवायसी जल्द पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है, ताकि सभी को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। दिव्यांगजनों के लिए उपकरण चयन और वितरण की तैयारी जिले के सभी ब्लॉक में एलिम्को उज्जैन के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए उपकरण चयन शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में पात्रता के आधार पर 240 दिव्यांगजनों का चयन किया गया है। प्रशासन की ओर से जनवरी 2025 में विशेष शिविर आयोजित कर उपकरण वितरित किए जाएंगे। जन समस्या निवारण शिविरों से राहत जिले की सभी जनपद पंचायतों में जन समस्या निवारण शिविर (चौपाल) आयोजित किए गए। इन शिविरों में मेडिकल बोर्ड ने 940 हितग्राहियों की आयु संशोधित कर वास्तविक प्रमाण पत्र जारी किए। साथ ही पेंशन से संबंधित 241 समस्याओं, समग्र आईडी की 130 शिकायतों और आधार कार्ड की 52 समस्याओं का मौके पर समाधान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *