बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त को तुरंत ढाका बुलाया:देर रात देश लौटे हमीदुल्लाह; भारत से संबंधों पर चर्चा करना मकसद

बांग्लादेश ने भारत में तैनात अपने उच्चायुक्त एम रियाज हमीदुल्लाह को तुरंत ढाका तलब किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के बुलावे पर हमीदुल्लाह सोमवार देर रात ढाका पहुंच गए। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रथम आलो ने विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमीदुल्लाह को हालिया घटनाक्रम और भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर चर्चा के लिए बुलाया गया है। हालांकि, सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बातचीत के एजेंडे में कौन-कौन से मुद्दे शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *