मोहाली में हाईकोर्ट के पूर्व AAG की पत्नी की हत्या:घर में नौकर कुर्सी से बंधा मिला, गहने-कैश लूटकर भागे बदमाश

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की मोहाली के फेज-5 स्थित उनके आवास में हत्या कर दी गई। महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ, जब घर में काम करने वाली एक महिला वहां पहुंची। उसने अंदर जाकर अशोक गोयल का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर घरेलू नौकर कुर्सी से बंधा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घर में लूटपाट करते हुए गहने और नकदी चोरी की और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। नौकर को पुलिस ने हिरासत में लिया पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान यह सवाल भी सामने आया है कि यदि बुजुर्ग महिला की हत्या की गई, तो घर में मौजूद जवान नौकर को जिंदा क्यों छोड़ा गया। इसी संदेह के चलते नौकर की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। 9 साल से नौकरी कर रहा था हिरासत में लिए गए नौकर का नाम नीरज बताया गया है। उसकी उम्र करीब 25 साल है और वह पिछले करीब 9 साल से गोयल परिवार के यहां काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय कृष्ण कुमार गोयल अपनी बेटी से मिलने मस्कट गए हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *