जूडो खिलाड़ियों ने 45वीं सब जूनियर जूडो चैम्पियनशिप में किया नाम रोशन

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर ऊधम सिंह नगर के स्टूडेंट्स ने अबोहर में आयोजित 45वीं सब-जूनियर राज्य जूडो चैंपियनशिप में अच्छा किया। पंजाब जूडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने राज्य के युवा जूडो खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सुअवसर प्रदान किया। पांचवीं के छात्र कार्तिक ने स्वर्ण पदक, नौवीं कक्षा के छात्र चैतन्य तलवार ने कांस्य पदक जीता। सातवीं कक्षा के छात्रों मानव, पंशुल शर्मा और कनव सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। विजेताओं और उनकी प्रशिक्षिका दीपिका को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर बधाई देते हुए प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने कहा कि ऐसे युवा खिलाड़ी अनुशासन और खेल कौशल का एक उत्तम उदाहरण हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *