79 साल की रिटायर्ड प्रिंसिपल को वीडियो कॉल आया- ‘आपको अरेस्ट किया जाता है’… फिर फर्जी ऑनलाइन कोर्ट में पेश किया, 47 लाख रु. ट्रांसफर…

साइबर अपराधियों ने शहर के पढ़े-लिखे बुजुर्ग दंपती को निशाना बनाया है। कॉलेज प्रिंसिपल रह चुकी 79 साल की महिला को एक दिन अचानक फोन आता है कि आपके खिलाफ मुंबई में गबन के केस दर्ज हुए हैं। महिला को वीडियो कॉल पर कहा जाता है कि हम मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई और ईडी के अफसर हैं। आपको तत्काल प्रभाव से अरेस्ट किया जाता है। अगर आप घर से निकलेंगे या ये बात किसी को बताएंगे तो आपको तुरंत जेल भेज दिया जाएगा। ये बात सुनकर महिला घबरा गईं। उन्होंने ये बात 81 साल के पति को बताई। वे भी घबरा गए। कुछ समय बाद फर्जी अफसरों ने वीडियो कॉल कर दोनों को एक ऑनलाइन कोर्ट में पेश कर दिया। वह कोर्ट असली जैसी दिख रही थी। फर्जी जज ने सरकारी पक्ष की अपील सुनी और आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए अगली तारीख तय कर दी। फर्जी सीबीआई अफसर ने बुजुर्ग दंपती से कहा कि वे घर में ही अरेस्ट रहेंगे। साथ ही केस रफदफा करने की बात कही। बुजुर्ग इतने घबरा गए कि केस से बचने के लिए 47.30 लाख रु. ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। केंद्रीय एजेंसियां ऑनलाइन वॉरेंट नहीं देती डिजिटल अरेस्ट स्कैम में ठग सरकारी एजेंसियों जैसे सीबीआई, आरबीआई और ईडी के नाम से नकली दस्तावेज और अरेस्ट वारंट बनाते हैं। वीडियो कॉल पर फर्जी पुलिस स्टेशन या सरकारी कार्यालय का दृश्य दिखाकर विश्वसनीयता बढ़ाते हैं। दस्तावेज में त्वरित कार्रवाई और जुर्माने का उल्लेख होता है। लोग डरकर भुगतान कर देते हैं।कैसे पहचानें कि दस्तावेज नकली हैं?ईमेल एड्रेस की जांच करेंः असली सरकारी ईमेल का डोमेन हमेशा ‘.gov.in’ होता है। अगर ईमेल किसी अन्य डोमेन से है, जैसे ‘.com’ या ‘.org’ है तो यह संदिग्ध है। असली सरकारी एजेंसियां कभी भी ईमेल या फोन पर तत्काल भुगतान की मांग नहीं करतीं। नकली दस्तावेज में अक्सर गलत लोगो, त्रुटिपूर्ण भाषा, या अनौपचारिक सील होती हैं।साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। सतर्कता ही बचाव आपबीती… 6 से 15 जनवरी तक हमें ‘गिरफ्तार’ रखा, हमसे कहा कि मुंबई पुलिस घर के बाहर सिविल ड्रेस में घूम रही है बुजुर्ग दंपती का 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट }फर्जी सीबीआई-ईडी अफसरों ने कई केस होने की बात कहकर डराया, कहा कि अगर किसी को बताया तो जेल होगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *