लुधियाना| ग्यासपुरा क्षेत्र में एक कमरे में छोटा गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के चार लोग गंभीर रूप से जल गए। घटना वीरवार शाम 6:00 बजे के करीब पीपल चौक के नजदीक अंबेडकर नगर में हुई है। सभी घायलों को रात 10 बजे के करीब सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में ललिता देवी ने बताया कि इस आग लगने से कृष्ण कुमार(37), सीमा(27), शिवानी(7), शिवा (4) गंभीर रूप से जल गए हैं। घटना की शाम को उनके घर पर गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। फिर कृष्णा पास की दुकान से छोटा सिलेंडर भरवाकर लाया। सिलेंडर का कनेक्शन जोड़ प|ी सीमा देवी खाना बनाने के लिए चूल्हे को जलाने लगी। तभी जोरदार धमाका हो गया। सभी घायलों को सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है।


