कैल्शियम की कमी टीनएजर लड़कियों में एक गंभीर समस्या बन कर सामने आ रही है। इसमें 11 से 15 साल की लड़कियों में टांगें टेढ़ी होने की समस्या हो रही है। इसके मामले काफी बढ़े हैं और एक्सपर्ट्स के पास हफ्ते में 4-5 केस आ रहे हैं। डॉक्टर्स के अनुसार टांगें टेढ़ी होने के मामले अगर समय रहते रिपोर्ट हों और इलाज शुरू हो जाए तो समस्या का हल हो सकता है। वहीं, टांगें टेढ़ी होने के कारण और देरी से इलाज करवाने के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। वहीं, बच्चे के विकास पर भी इसका असर देखने को मिलता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार लड़कों में भी इसके मामले आते हैं हालांकि लड़कों में इसके मामले लड़कियों के मुकाबले कम हैं।


