लुधियाना| वीरवार को सुबह के समय धुंध छाई और विजिबिलिटी 100 मीटर की दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को भी धुंध छाने की संभावना बताई गई है। वीरवार को दिन के समय पर धूप निकली लेकिन बीच में बादल भी छाते रहे। शाम के समय शीतलहर भी चली। वहीं रात 10.30 बजे घनी धुंध छाने से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। वीरवार को दिन का तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी को हवा में नमी की मात्रा 90% से ज्यादा रहेगी और घनी धुंध छाएगी।18 को हवा में नमी बनी रहेगी और घनी धुंध की स्थिति बनी रहेगी।19 को बादल छाने की संभावना है। ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान न्यूनतम अधिकतम 80 70 180 170 160 19 जनवरी 18 जनवरी 17जनवरी


