वकील हड़ताल पर रहे, कामकाज प्रभावित

लुधियाना| समराला बार एसोसिएशन के आह्वान पर लुधियाना के वकील हड़ताल पर रहे। इससे कोर्ट में कामकाज प्रभावित रहा। वकीलों ने हमलावरों पर कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। अमलोह नगर परिषद चुनाव के दौरान एडवोकेट हसन सिंह पर हमला करने के आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं होने के रोष के चलते वीरवार को जिला बार संघ के अध्यक्ष चेतन वर्मा के नेतृत्व में वकील हड़ताल पर रहे। इस मुद्दे पर खन्ना व समराला के वकील पहले से हड़ताल पर हैं और उनके आह्वान पर जिला लुधियाना के सभी वकीलों ने भी हड़ताल पर रहकर उनका समर्थन किया। वकीलों की हड़ताल के चलते अदालतों में सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके चलते अदालतों ने मामलों को अगली सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *