दोगुने का लालच दे कारोबारी से 38 लाख इन्वेस्ट करवा की ठगी

शेयर मार्केट की कंपनी में इन्वेस्टमेंट कराने व दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर होजरी कारोबारी से 38 लाख रुपये की ठगी की गई। इसमें पहले नकली कंपनी के कर्मचारियों ने इन्वेस्टमेंट करवाने पर कुछ रकम का भुगतान किया, ताकि विश्वास जीत सके। फिर उसे लाखों की इन्वेस्टमेंट के लिए अपनी बातों में फंसा लिया। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 6 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है, जिनकी पहचान गोविंद टाक वासी राजस्थान, विकास त्रिवेदी वासी कानपुर किदवई नगर, अनीता गढ़वाल वासी इंदौर, पवन वासी नई दिल्ली के डॉ. मुखर्जी नगर, शफिया रजा वासी कोलकाता, राम कुमार वासी मध्य दिल्ली के करोल बाग के रूप में हुई है। होजरी कारोबारी मनोज पलटा वासी साउथ सिटी ने बताया कि 31 जनवरी 2024 को फोन पर ऑनलाइन ट्रेडिंग से संबंधित एक विज्ञापन पर क्लिक किया। कुछ ही देर में उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक ऑनलाइन ट्रेडिंग सपोर्ट एप का एग्जीक्यूटिव बताया और एप के जरिए ट्रेडिंग करने पर भारी मुनाफा कमाने का वादा किया। कॉल करने वाले ने दो एप इंस्टॉल करवाए। फिर उसने कॉल करने वाले के कहने पर अलग-अलग बैंक खातों के जरिए करीब 38 लाख रुपये निवेश कर दिए। पीड़ित ने आरोपी से पैसे उसके खातों में ट्रांसफर करने को कहा लेकिन आरोपी ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। आरोपी ने उससे ये भी कहा कि अगर उसे जल्दी रिफंड चाहिए तो 10 लाख रुपए और निवेश करने होंगे। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि कुछ दिनों के बाद एप्स ने काम करना बंद कर दिया। जब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *