लुधियाना| ओम सेवा समिति हरगोविंद मार्ग की ओर से हर माह की तरह इस माह भी माता चिंतपूर्णी व धार्मिक स्थानों के लिए रविंदर गुप्ता व अशोक मोदी की अध्यक्षता में बस रवाना की गई। इस दौरान माता की ढोल-बाजे के साथ माता रानी का गुणगान किया गया। इस दौरान रामस्वरूप, जगतार सिंह, राजेंद्र शर्मा, सोनू, देवा जी, अशोक कुमार, संयोगिता, उषा देवी, रजनी, विशाली इत्यादि मौजूद रहे।


