व्यक्ति को अपनी योग्यता पर विश्वास नहीं तो वो असफल रहेगा : साध्वी सुनीता

लुधियाना| एसएस जैन सभा हैबोवाल श्री संघ में विराजमान संयम शिरोमणि महासाध्वी सुशील महाराज के नेतृत्व में प्रतिदिन प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। महासाध्वी सुशील कुमारी महाराज ने इस दौरान कहा कि हमें यह अति दुर्लभ मानव जीवन मिला है। लेकिन इसे सफल कैसे बनाना है इसका विचार करना अति आवश्यक है। विश्व के हर प्राणी का लक्ष्य है कि हमें सुखी होना है। जीवन का हर प्रयत्न सुख प्राप्ति के लिए होने के बाद भी व्यक्ति दुखी बेचैन भयभीत अप्रसन्न और अस्वस्थता का अनुभव करता है। जीवन मे सम्पूर्ण, उत्तम सुख पाने के लिए धर्म की शरण में आना चाहिए। यही लाभ का मार्ग है जहां हानि की कोई शंका नहीं है। वहीं साध्वी सुनीता महाराज ने बताया कि व्यक्ति को अपने आप पर विश्वास होना चाहिए। अगर व्यक्ति को अपनी प्रतिभा योग्यता पर विश्वास नहीं होगा तो वह असफलता का ही सामना करेगा। मन में शंका को रखकर जीवन के लक्ष्य को नहीं पाया जा सकता। महाराज ने कहा कि सफलता और उपलब्धि प्राप्त करने के लिए जुनून और आत्मविश्वास की सीड़ी लगाना अति आवश्यक है। सभा अध्यक्ष पंकज जैन मालकस ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जनवरी को सुबह 8:30 बजे जिनवाणी के अमूल्य सूत्र भक्तों को दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *