लुधियाना| हंबड़ां रोड पर ऋषि नगर में काली माता जी के भवन में बुधवार को मां काली जी का 32वां मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण मां काली जी और बाबा योगी गरीब शाह अघोरी जी के जयघोषों के साथ गूंज उठा। मंदिर में सर्वप्रथम हवन यज्ञ हुआ और इसके उपरांत ज्योति प्रज्वलित कर विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। पंडित अनिल शर्मा, पंडित हेमंती और पंडित सोनू शर्मा ने भक्तजनों के लिए मंगलकामना की अरदास की गई। मंदिर प्रांगण को सुंदर फूलों से सुशोभित किया गया। मंदिर परिसर में कमेटी के सुरेश शर्मा, अशोक शर्मा, राजू कन्नौजिया, राज कुमार शर्मा, अनिल अग्रवाल, मनीष मरवाहा, धर्मेश शाह, नरेश शर्मा, पवन सेठी समेत समस्त सेवादारों ने गणमान्यों का स्वागत कर भंडारा वितरित किया।


