दुख भंजन तेरा नाम जी, दुख भंजन तेरा नाम…

लुधियाना| गुरुद्वारा सिंह सभा खूड मोहल्ला में जप तप समागम का आयोजन करवाया गया। इसमें स्त्री सत्संग सभा की ओर से श्री जपजी साहिब, श्री चौपाई साहिब, श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। उपरांत बीबी बलविंदर कौर जत्थे और स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने मिलकर दुख भंजन तेरा नाम जी दुख भंजन तेरा नाम, आठ पहर आराधीअै पूरन सतिगुर गिआन कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने मिलकर वाहेगुरु का जाप किया। गुरुद्वारा प्रधान बलजीत सिंह बिंद्रा ने बताया की माघ महीने में स्त्री सत्संग सभा की तरफ से श्री सुखमणि साहिब के पाठ की लड़ी चलाई जा रही है। इस महीने में रोजाना पाठ करने से फल दोगुना प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इस माघ के महीने में संगत को रोजाना नानकसर ठाठ के भी दर्शन करवाए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *